kapoor in hindi,कर्पूर के पौधे, कपूर का पौधा कैसा होता है?
🌺।।कर्पूर के पौधे के वास्तु एवं ज्योतिष की दृष्टि से भी अनेक लाभ हैं।🌺
हम सभी अपने घर के पूजा पाठ में कपूर को जरूर जलाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कपूर कहां से आता है? और यह कैसा होता है इसका पौधा? क्या इस पौधे को घर में लगा सकते हैं, लगा लिया तो इसके क्या क्या फायदे होंगे? आजकल जो प्रचलित रेडिमेंट जो कपूर हम लाते हैं वह केमिकल्स के बने होते हैं। कपूर एक विशालकाय पेड़ से प्राप्त होता है जिसका चिकित्सकीय लाभ कमाल का होता है। केमिकल्स वाले कपूर में मेडिसिनल वैल्यू बहुत कम होती है। कपूर का पेड़ लंबे समय तक चलने वाला सदाबहार वृक्ष है।
![]() |
kapur in hindi,कर्पूर के पौधे, कपूर का पौधा कैसा होता है? |
⚛ इसका वृक्ष भारत, श्रीलंका, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया, ताइवान, इन्डोनेशिया आदि देशों में पाया जाता है।
⚛ कपूर के पेड़ की लम्बाई 50 से 100 फीट तक होती है। इसके फूल, फल तथा पत्तियां सभी आकर्षक होते हैं। इसे सजावटी पेड़ के रुप में भी लोग इस्तेमाल करते हैं।
⚛ इससे अर्क और तेल भी बनाया जाता है, जिसका प्रयोग प्रसाधन एवं औषधि कार्यों में होता है।
⚛ आयुर्वेद, एलोपैथी और होमियोपैथी दवाइयों में भी कपूर का प्रयोग होता है। इसकी तासीर ठंडी है।
⚛ कपूर और गाय के घी से काजल भी बनाया जाता है। यह आंखों के लिए बड़ा गुणकारी होता है।
⚛ कपूर के पौधे को हम अपने घर में बाहर, बगिया,या गमले आदि कहीं भी किसी भी जगह बरे आसानी से लगा सकते हैं।
⚛ इसकी पत्तियां बहुत ही, सुन्दर और लालिमा व हरापन लिए होती हैं। वसन्त ऋतु में इसमें छोटे-छोटे खुशबूदार फूल लगते हैं। इसके फल भी बड़े मोहक होते हैं।
⚛ कपूर के पेड़ की लकड़ियां फर्नीचर के काम में भी लाई जाती हैं। यह काफी मजबूत और टिकाऊ होती है।
⚛ इसके पेड़ से प्राप्त लकड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, तेज आंच पर उबाला जाता है फिर भाप और शीतलीकरण विधि से कपूर का निर्माण होता है।
⚛ कपूर का पौधा अच्छी सेहत का भंडार और वरदान है।
⚛ कपूर के पौधे के संपर्क में जो रहता है तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है।
⚛ कपूर का पौधा पर्यावरण को शुद्ध करने में बहुत बड़ी मदद करता है।
⚛ कपूर का पौधा हमें प्राण वायु प्रदान करता है।
🌺।।वास्तु और ज्योतिषीय फायदे।।🌺
⚛ कपूर का पौधा लगाने से घर से बीमारियां दूर हो जाती हैं।
⚛ कपूर का पौधा घर में लगाने से आसपास की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं।
⚛ कपूर का पौधा अपनी सुगंध से चारों ओर के वातावरण को खुशबूदार बना देता है।
⚛ कपूर का पौधा धन की आवक को आकर्षित करता है।
⚛ कपूर का पौधा रिश्तों में मिठास लाता है।
⚛ कपूर का पौधा घर में रखने से खुशियों का आगमन होता है।
⚛ कपूर का पौधा घर और घर के सदस्यों को नजर से बचाता है।
⚛ कपूर का पौधा घर में रखने से बुरी आत्माएं घर से दूर रहती हैं।
⚛ कपूर का पौधा घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं यह पूरे घर के वास्तु दोष को हर लेता है।
Frequently Asked Question's (FAQs)
No.1 कपूर क्या है इसे किस पौधे से प्राप्त किया जाता है?
कपूर एक विशालकाय पेड़ से प्राप्त होता है कपूर के पेड़ की लम्बाई 50 से 100 फीट तक होती है। इसके फूल, फल तथा पत्तियां सभी आकर्षक होते हैं। इसे सजावटी पेड़ के रुप में भी लोग इस्तेमाल करते हैं।
No.2 कपूर का पेड़ कैसे होता है?
कपूर की पत्तियां बड़ी, सुन्दर और लालिमा व हरापन लिए होती हैं। वसन्त ऋतु में इसमें छोटे-छोटे खुशबूदार फूल लगते हैं। इसके फल भी बड़े सुन्दर और मोहक होते हैं।
No.3 कपूर के पेड़ से कपूर कैसे निकाले?
कपूर के पेड़ से कपूर निकलने के लिए कपूर के पेड़ मे घाव किया जाता है या पेड़ के तने पर कट मारकर इसके दूध को निकला जाता है जो बाद मे जम जाता है जिसे हमलोग कपूर कहते हैं
No.4 क्या हम घर पर कपूर का पेड़ उगा सकते हैं?
क्यों नहीं कपूर के पौधे को हम अपने घर में बाहर, बगिया,या गमले आदि कहीं भी किसी भी जगह बरे आसानी से लगा सकते हैं।