makoy ke fayde in hindi मकोय के फल खाने से दूर होंगे ये 10 रोग

E pro Gyan Ganga
0

मकोय के फल खाने से दूर होंगे ये 10 रोग

जी हां दोस्तों मकोय एक बहुत ही उत्तम औषधि है ये बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह खरपतवार के रूप में पैदा होता है इसके पञ्चाङ्ग से शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सकता है आज के आर्टिकल में मकोय के कुछ फायदे के बारे में जानेंगे


makoy ke fayde in hindi मकोय के फल खाने से दूर होंगे ये 10 रोग

मकोय का परिचय (Introduction of Makoy)


मकोय को हिंदी और उर्दू भाषा में मकोय कहा जाता है और संस्कृति में काकमाची, ध्वाक्षमाची इंगलिश में गार्डेन नाइटशेड,हाऊन्ड्स बेरी बंगाली में काकमाची, नेपाली में पेरे-गोलभेरा इत्यादि नामों से जाना जाता है इसे कई देश या कई राज्य में अलग अलग नमो से जाना या पहचाना जाता हैं मकोय के पंचाग का सेवन करने से वात, पित्‍त, कफ (त्रिदोष) से मुक्ति दिलाने में फायदेमंद होता है। यह चिकना और थोड़ा गर्म प्रकृति का होता है। यह स्‍वाद में कषैला और कड़वा होने से वात पित्त और कफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है (makoy ke fayde in hindi) है। यह फसलों या जंगलों में खर पतवार के रूप में उगता है मकोय का पौधा हर जगह बहुत आसानी से प्राप्त हो जाता है इसके उपयोग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। मकोय के पत्‍ते मिर्च के पत्तों की तरह हरे रंग के होते हैं। इसके फूल आकार में छोटे और सफेद रंग के होते हैं। इसके फल (makoi fruit) हरे गोल मिर्च की तरह होते हैं। इसमें सालों भर फूल और फल लगे रहते हैं। फल कच्‍चा होने पर हरे तथा पकने पर लाल, पीला या बैंगनी काले रंग के और रसदार होते हैं। इसके बीज बहुत सारे, छोटे, चिकने और टमाटर के बीच जैसे होते हैं।

Makoy Benefits and Uses

No.1 बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप को बालों से जुड़ी परेशानियों है तो आप मकोय के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बीज का तेल लगाने से सफेद बाल और हेयर फॉल की समस्या दूर हो जाता है।

No.2 मुंह के छाले को ठीक करता है

मकोय के पत्ते और बीज मुंह के छाले और इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करता हैं मकोय बीज के चूर्ण या 5 से 6 पत्ते को दिन में 2 से 3 बार चबाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

No.3 गठिया के दर्द से आराम दिलाता है

मकोय का पञ्चाङ्ग जड़, तना, पत्‍ता, फूल और फल के काढ़े बनाकर पीने से गठिया के दर्द से आराम दिलाता है,और साथ ही ये शरीर के सूजन,को दूर करने में मदद करते हैं।

No.4 पेट के लिए फायदेमंद

मकोय के पौधा पेट रोग के लिए फायदेमंद होता हैं। इसका सेवन करने से अपच, गैस और कब्ज जैसी गंभीर समस्या दूर होती है। इसके लिए मकोय का बीज पत्ते और जड़ को मिट्टी की बर्तन में उबाल कर काढ़ा पीने से पेट रोग ठीक हो जाता हैं।

No.5 खुजली से आराम दिलाता है

अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार का चरम रोग हुआ हो जैसे दाद खाज खुजली तो आप मकोय के हरे बीज को पीस कर खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली रोग या चरम रोग ठीक हो जाता है

No.6 बच्‍चों में दांत निकलने की परेशानी को ठीक करता है मकोय (Uses of Makoy in Infant Dental Problem in Hindi)

मकोय के पत्‍ते के रस में घी या सरसों के तेल को बराबर भाग में मिला कर इसे बच्चे के मसूडों पर धीरे धीरे मालिश करें इससे बच्चों के दांत बिना दर्द के निकलेंगे

No.7 खांसी में उपयोगी मकोय का इस्‍तेमाल (Makoy Benefits in Fighting with Cough in Hindi)

मकोय के पत्‍तों को उबाल कर या साग बनाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है और खांसी जड़ से ठीक हो जाता है मकोय के फूल एवं फल को 50 ग्राम पानी में उबाले और जब (makoi fruit) काढ़ा (20 से30 मिलीग्राम) बच जाए तो इसका सेवन करने से। इससे खांसी और नाक में सूजन आदि की परेशानी में ठीक हो जाता है यह सर्द- जुकाम से पीडि़त रोगियों के नाक में जमे कफ को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

No.8 मकोय के सेवन से लिवर विकार में लाभ (Benefits of Makoy in Treating Liver Disorder in Hindi)

10-12 मिलीग्राम मकोय पञ्चाङ्ग (जड़, तना, पत्‍ता, फूल और फल) के रस को नियमित रोज सुबह खाली पेट पीने से लिवर की बढ़ने की समस्या दूर हो जाता है।

No.9 मकोय से सूजन का इलाज (Makoy Benefits in Reducing Body Inflammation in Hindi)

मकोय के फलों (makoi fruit) को पीसकर अच्छी तरह सुखा लें। और इसे गर्म करके सूजन वाले जगह पर लेप के रूप में लगाएं। इसका उपयोग शरीर के ऊपरी भाग में कही भी और किसी भी प्रकार की सूजन हो ये उसे ठीक कर देता है

No.10 किडनी विकार में करें मकोय का सेवन (Makoy Benefits for Kidney Disorder in Hindi)

8 से 10 मिलीग्राम मकोय अर्क (makoy ark)को रोज सुबह खाली पेट पीने से किडनी में सूजन, किडनी के दर्द आदि बीमारी में लाभ मिलता है।

सावधानी

किसी भी आयुर्वेदिक दवा या जड़ी बूटी का उपयोग करने से पहले आप अपने डॉक्टर या वैध की सलाह जरूर लें और उसके बाद उपयोग करें और मकोय

Frequently Asked Question's (FAQs)

No.1 मकोय खाने के क्या फायदे होते हैं?

मकोय एक बहुत ही उत्तम औषधि है ये बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह खरपतवार के रूप में पैदा होता है इसके पञ्चाङ्ग से शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सकता है

No.2 मकोय की तासीर क्या होती है?

मकोय के पंचाग का सेवन करने से वात, पित्‍त, कफ (त्रिदोष) से मुक्ति दिलाने में फायदेमंद होता है। यह चिकना और थोड़ा गर्म प्रकृति का होता है। यह स्‍वाद में कषैला और कड़वा होने से वात पित्त और कफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है

No.3 क्या मकोय लीवर के लिए अच्छा है?

10-12 मिलीग्राम मकोय पञ्चाङ्ग (जड़, तना, पत्‍ता, फूल और फल) के रस को नियमित रोज सुबह खाली पेट पीने से लिवर की बढ़ने की समस्या दूर हो जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!